लाइव न्यूज़ :

'नक्सली देश को अस्थिर और लोगों को गुमराह कर रहे हैं वामपंथी', महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख का आरोप

By भाषा | Updated: March 1, 2020 20:23 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्ष में नक्सलियों को कुचल दिया है और अब ‘खामोश नक्सलवाद’ शुरू हुआ है और लोगों को गुमराह करना इनका काम है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने ‘वामपंथियों ,शहरी और ग्रामीण नक्सलियों’ पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वामपंथी देश की शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं

 संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने ‘वामपंथियों ,शहरी और ग्रामीण नक्सलियों’ पर देश को अस्थिर करने और विभिन्न मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्ष में नक्सलियों को कुचल दिया है और अब ‘खामोश नक्सलवाद’ शुरू हुआ है और लोगों को गुमराह करना इनका काम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और मुसलमान समुदाय को यह समझना होगा कि वामपंथी देश की शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। पाटिल ने यहां संवाददताओं से यह बात कही। सीएए विरोधी प्रदर्शनों के पीछे की ताकतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘देश के मुसलमान, कांग्रेस और राकांपा यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वामपंथी,माओवादी, शहरी नक्सली और ग्रामीण नक्सली देश को अस्थिर करना चाहते हैं। शहरी नक्सली विभिन्न मुद्दों पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं अपने प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और राकांपा से अपील करता हूं कि चुनाव और सरकार चलाना अलग-अलग चीजें हैं। कभी आप जीतते हो, कभी हम। लेकिन उन्हें उन घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए जो देश को अस्थिर कर रही हैं।’’ पाटिल ने कहा कि मुसलमान समुदाय के लोगों को चर्चा करके बताना चाहिए कि उनकी समस्याएं (सीएए के संबंध में) क्या हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ आपके दिमाग में यह भरा जा रहा है कि आपको कोई समस्या है। कहीं यह भी कहा जा रहा है कि (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी दिल्ली में जेल बनाने जा रहे हैं और देश भर के मुसलमानों को वहां रखा जाएगा। क्या यह संभव है? तो यह कैसे मुसलमानों के दिमाग में आता है।’’

पाटिल ने कहा,‘‘ऐसे मुस्लिम खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं ... लंबे समय से स्थापित भाईचारे को बिगाड़ रहे हैं। इससे जीवन कठिन हो जाएगा। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।’’ यह पूछे जाने पर कि भाजपा नेता नारायण राणे और उनके बेटे द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिव सेना नेता संजय राउत के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करना क्या पार्टी की संस्कृति के अनुकूल है, तो इसपर पाटिल ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कुछ नहीं आया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंद्रकांत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग

महाराष्ट्रMaharashtra New CM Updates: सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू! विधायक दल के साथ बीजेपी की आज बैठक..., जानें अपडेट