लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक पुत्र की कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने थपथपाई पीठ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 3, 2019 08:04 IST

सोमवार को नाना पटोले की बगड़गंज में आयोजित प्रचार सभा के दौरान कवाड़े ने यह वक्तव्य दिया. उनका यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इस सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी संबोधित किया लेकिन कवाड़े के आपत्तिजनक बयान से पूर्व ही वे चले गए थे.

Open in App

महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी के चरित्र पर कीचड़ उछालने वाले विधायक पुत्र की नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले ने पीठ थपथपाई है. महिला व स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले जयदीप कवाड़े पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य जोगेंद्र कवाड़े के पुत्र हैं.सोमवार को नाना पटोले की बगड़गंज में आयोजित प्रचार सभा के दौरान कवाड़े ने यह वक्तव्य दिया. उनका यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इस सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी संबोधित किया लेकिन कवाड़े के आपत्तिजनक बयान से पूर्व ही वे चले गए थे.सभा में संबोधित करते हुए जयदीप कवाड़े ने कहा, ''स्मृति ईरानी माथे पर बड़ा कुंकू लगाती है, जब हमने इस बारे में पता किया तो पाया जितने ज्यादा पति, उतना ही बड़ा माथे का कुमकुम होता है.'' स्मृति ईरानी लोकसभा में गडकरी के बाजू में बैठती हैं और संविधान में संशोधन करने की बात बोलती हैं.कवाड़े ने दावा करते हुए यह भी कहा, ''हमारे नाना पटोले ने स्मृति ईरानी को सीधे संसद में, 'संविधान बदलना यह पति बदलने जैसा आसान काम नहीं', यह सवाल किया था. कवाड़े जब यह बयान थे रहे थे तो नाना भी मंच पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने कवाड़े के दावे पर मौन साधे रखा. कवाड़े के भाषण जारी रहने के दौरान महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं. कवाड़े का भाषण पूरा होने पर नाना पटोले ने उन्हें बाजू में बैठाकर उन्हें शाबाशी दी.

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्रस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप