लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बारामती लोकसभा सीट पर 28 वर्षों से पवार परिवार का कब्जा, तीसरी बार सुप्रिया सुले मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2019 18:13 IST

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले का नाम भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती सीट से एक बार फिर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले चुनावी मैदान में28 वर्षों से बारामती लोकसभा सीट पर एनसीपी का कब्जा, सुप्रिया तीसरी बार यहां से लड़ रहीं चुनाव

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 28 वर्षों से एनसीपी प्रमुख शरद पवार के परिवार का कब्जा है। अब एक बार फिर इस सीट से शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले यहां से चुनाव लड़ेंगी। उनके नाम की घोषणा हो गई है। दरअसल, गुरुवार (14 मार्च) को एनसीपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों सूची जारी की। सुप्रिया तीसरी बार इस सीट से चुनावी रण में हैं। यहां से लोकसभा का पहला चुनाव उन्होंने 2009 में लड़ा था और जीत गई थीं। इसके बाद यहां से 2014 में भी उन्होंने सफलता दोहराई।

सुप्रिया सुले से पहले इस सीट से पहले उनके पिता शरद पवार चुनाव लड़ते थे। शरद पवार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने से सुप्रिया 2006 में राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। सुप्रिया जन सरोकारों से जुड़े काम करते रहने के कारण लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। 2011 में उन्होंने राज्यभर में कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ी थी। समाज सेवा में योगदान को लेकर उन्हें मुंबई वूमन ऑफ द डिकेड के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, 2012 में सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस नाम की शाखा का गठन भी हो चुका है जिसके जरिये युवतियों को राजनीति में आने का मौका दिया जाता है।

बारामती लोकसभा सीट का इतिहास

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बारामती से 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से उनकी बेटी सुप्रिया सुले 2 दफा और उनके भतीजे अजीत पवार भी 1 बार एमपी रह चुके हैं। पवार परिवार से पहले बारामती सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस इस सीट पर 1957 से लेकर 1977 यानी 20 वर्षों तक काबिज रही। 

इस सीट पर 1977 में तीन वर्षों के लिए भारतीय लोकदल को काम करने का मौका मिला। 1980 में एक बार फिर कांग्रेस का उम्मीदवार यहां से जीता। 1984 में कांग्रेस (सोशलिस्ट) यहां से जीती। 1985 उप चुनाव हुआ, जिसमें जनता पार्टी का कैंडिडेट जीता। इसके बाद कांग्रेस ने फिर से बारामती से दमखम दिखाया और 1989, 1991, 1996, 1998 में यहां काबिज रही। 1999 से लेकर 2014 तक बारामती पर एनसीपी ने जीत का परचम लहराया। 

2014 में देश भर में नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर के आगे भी एनसीपी बारामती सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। तब एनसीपी उम्मीदवार सुप्रिया सुने भारतीय जनता पार्टी की समर्थक राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के उम्मीदवार महादेव जगन्नाथ जानकर को हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्रशरद पवारमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019बारामती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग