लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे का बयान, 'बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के लिए करने पड़े समझौते, बड़े-छोटे भाई जैसा कुछ नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 5, 2019 10:22 IST

BJP-Shiv Sena alliance: बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इसके लिए दोनों पार्टियों को करने पड़े समझौते, बड़े और छोटे भाई जैसा कुछ नहीं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनावों में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा तय उद्धव ठाकरे ने कहा कि दोनों पार्टियों में बड़े भाई, छोटे भाई जैसा कुछ नहीं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उद्धव ठाकरे दोनों ने स्वीकार किया है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन करने के लिए उन्होंने समझौते किए हैं। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को होने हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

ये पूछे जाने पर कि शिवसेना ने कम संख्या में सीटें स्वीकार कर ज्यादा बड़ा समझौता किया है, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में माहौल बदल गया है। शुरू में सवाल ये था कि गठबंधन होगा या नहीं, लेकिन हम साथ आए हैं। बड़े और छोटे भाई जैसा कुछ नहीं होता, अच्छी बात ये है कि भाईचारा कायम है।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले  उद्धव ठाकरे पहुंचे और उसके कुछ देर बाद फड़नवीस पहुंचे और उन्होंने ही इसकी शुरुआत की। इन दोनों नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को भारी जीत हासिल होगी। 

फड़नवीस ने की आदित्य ठाकरे की तारीफ

वहीं इस कॉन्फ्रेंस के शुरू होने के कुछ देर बाद वहां पहुंचे आदित्य ठाकरे का देवेंद्र फड़नवीस ने स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'हम ये कदम उठाने के लिए उनका स्वागत करते हैं और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि आदित्य मुंबई में बड़े वोटों के साथ जीत दर्ज करें।'

शिवसैनिक नेताओं के इस दावे कि आदित्य ठाकरे अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, उद्धव ठाकरे ने कहा, 'शिवसैनिकों की महत्वाकांक्षा में कुछ भी गलत नहीं है।'

आदित्य ठाकरे की राजनीति में एंट्री पर उद्धव ने कहा, ये पहला कदम है और हम धीरे-धीरे इसकी ओर बढ़ेंगे, लेकिन मुख्यरूप से आदित्य का सपना महाराष्ट्र की भलाई का है।

बीजेपी और शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है। शुक्रवार को फड़नवीस और उद्धव ठाकरे ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों पार्टियों के बीच टिकट बंटवारे की घोषणा भी की। इस घोषणा के मुताबिक, बीजेपी अपने सहयोगियों समेत कुल 164 और शिवसेना 124 सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी इनमें से 150 सीटों पर खुद लड़ेगी, जबकि 14 सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग