लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रात में टहल रहे पीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: February 22, 2020 14:17 IST

पुलिस ने कहा कि पीजेपी के अकोला जिले के पूर्व प्रमुख तुषार पुंडकर को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोली मारी गई। शनिवार तड़के अकोला के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Open in App

महाराष्ट्र के अकोट जिले में दो अज्ञात हमलावरों ने प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पीजेपी के अकोला जिले के पूर्व प्रमुख तुषार पुंडकर को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोली मारी गई। शनिवार तड़के अकोला के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''पुंडकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे अकोट के पुलिस कॉलोनी इलाके में टहल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें पीछे से दो गोली मारी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुंडकर को ग्रामीण अस्पताल ले गए।''

उन्होंने कहा, ''इसके बाद उन्हें अकोट शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।'' अधिकारी ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक और दो खाली कारतूस मिले हैं। पुंडकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अकोला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

पीजेपी के संस्थापक, अध्यक्ष और अचलपुर से विधायक बच्चू काडु ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। पुंडकर ने अक्टूबर 2019 में पीजेपी के टिकट पर अकोट सीट से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

महाराष्ट्र अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने