लाइव न्यूज़ :

डबल डेकर पुल से जुड़ेगा इंदोरा चौक, नागरिकों को मिलेगी सुविधा, सड़क मार्ग से घटेगा ट्रैफिक

By वसीम क़ुरैशी | Updated: July 31, 2020 13:35 IST

करीब 6.5 किमी लंबे इस निर्माणाधीन डबलडेकर पुल से इंदोरा चौक को जोड़ने की मांग की जा रही थी. इसके बाद कुछ माह पहले ही इसका प्रस्ताव डिजाइन में शामिल किया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुल से कमाल टॉकीज और जरीपटका रोड की ओर रैम्प बनाए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि इंदोरा चौक से चारों दिशाओं के अलावा कुछ मोहल्लों की गलियों के रास्ते भी जुड़े हुए हैं. लश्करीबाग और कमाल टॉकीज चौक व जरीपटका जैसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र होने की वजह से भी यहां बड़े पैमाने पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

नागपुरःटोमोटिव चौक से एलआईसी चौक तक निर्माणाधीन डबलडेकर पुल को अब इंदोरा चौक से भी जोड़ा जाएगा. इससे इंदोरा चौक से लगे इलाकों में रहने वाले नागरिकों को कामठी व एलआईसी चौक की ओर आवाजाही में सुविधा होगी.

करीब 6.5 किमी लंबे इस निर्माणाधीन डबलडेकर पुल से इंदोरा चौक को जोड़ने की मांग की जा रही थी. इसके बाद कुछ माह पहले ही इसका प्रस्ताव डिजाइन में शामिल किया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुल से कमाल टॉकीज और जरीपटका रोड की ओर रैम्प बनाए जाएंगे.

गौरतलब है कि इंदोरा चौक से चारों दिशाओं के अलावा कुछ मोहल्लों की गलियों के रास्ते भी जुड़े हुए हैं. इस कारण चौराहे पर भारी संख्या में वाहन जुटते हैं. लश्करीबाग और कमाल टॉकीज चौक व जरीपटका जैसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र होने की वजह से भी यहां बड़े पैमाने पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

डबलडेकर पुल के बन जाने से एलआईसी व ऑटोमोटिव चौक से इन इलाकों के लिए आने वाले वाहनों को नीचे वाले मार्ग से नहीं गुजरना होगा. जाने वालों को भी राहत मिलेगी. इसके अलावा सिग्नल पर रुकने की दिक्कत से भी निजात मिल जाएगी.

कोलकाता के लिए 15 अगस्त तक उड़ानों पर पाबंदी

नागपुर सहित देश के 6 शहरों से अब 15 अगस्त तक उड़ानों का संचालन नहीं हो पाएगा. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हॉटस्पॉट बने 6 शहरों से कोलकाता के लिए फ्लाइटों पर रोक लगा दी गई है.

इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने पर नागपुर से इंडिगो एयरलाइंस ने कोलकाता के लिए चंद उड़ानों का ही संचालन किया था. इसके बाद से कोलकाता फ्लाइट नहीं चल रही थीं.

टॅग्स :नागपुरमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग