लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आर्थर रोड जेल में कसाब की कोठरी के कारण बैरक के काम का खर्च बढ़ा

By भाषा | Updated: February 1, 2020 19:44 IST

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मध्य मुंबई में आर्थर रोड जेल में बैरक-1 के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए अनुमानित नयी दर के आधार पर कोष आवंटित करते हुए सोमवार को सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया।

Open in App

मुंबई में आर्थर रोड जेल में एक बैरक के निर्माण के लिए 13 साल पहले आवंटित राशि का अधिकतर हिस्सा 26/11 आतंकवादी हमले के दोषी अजमल कसाब की कोठरी की भारी सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च होने के कारण अब इस परियोजना का खर्च बढ़कर करीब दोगुना यानी 4.49 करोड़ रुपये हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मध्य मुंबई में आर्थर रोड जेल में बैरक-1 के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए अनुमानित नयी दर के आधार पर कोष आवंटित करते हुए सोमवार को सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘जेल विभाग को केंद्र सरकार की कारा सुधार योजना के तहत बैरक के दो मंजिला ढांचे के निर्माण के लिए 2006-07 वित्तीय वर्ष में 2.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ये रकम तब की मौजूदा दरों के आधार पर आवंटित की गई थी। हालांकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को जेल लाए जाने के बाद उसे रखने के उद्देश्य से उच्च सुरक्षा वाली कोठरी के निर्माण को प्राथमिकता दी गई।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘बैरक निर्माण के लिए आवंटित रकम का अधिकतर हिस्सा इसके बाद उच्च सुरक्षा वाली कोठरी के निर्माण में लगा दिया गया। शेष रकम को बैरक के भूतल निर्माण पर खर्च किया गया।’’ 

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और कारा विभाग ने नया प्रस्ताव पेश किया, जिसमें परियोजना के लिए अनुमानित लागत बढ़कर 4.49 करोड़ रुपये हो गई है। कसाब समेत 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 की रात शहर में मुख्य स्थानों पर हमले किए थे। आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 अन्य घायल हुए थे। 

दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव में मुंबई पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान नौ आतंकवादियों को मार गिराया गया था जबकि कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। कसाब को नवंबर 2012 में पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल में फांसी दी गई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप