लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव : स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार को मारी गोली, कार में आग लगाई

By भाषा | Updated: October 21, 2019 15:09 IST

शेनदूरजना घाट पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मारूति गेदाम ने बताया कि हमलावरों ने बाद में उनकी कार को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर अमरावती के मालखेड़ रोड पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगेदाम ने बताया कि स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार मोरशी सीट से चुनाव मैदान में हैं।हमलावरों ने बाद में जबरदस्ती उनकी गाड़ी रोकी, उन्हें उतार कर उनकी जमकर पिटाई भी की।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मोटरसाइिकल सवार तीन लोगों ने किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने काम में कहीं जा रहे थे, हमलावरों ने इस दौरान उन्हें उनकी कार से निकाल कर उनके साथ मार-पीट भी की थी।

शेनदूरजना घाट पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मारूति गेदाम ने बताया कि हमलावरों ने बाद में उनकी कार को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर अमरावती के मालखेड़ रोड पर हुई।

गेदाम ने बताया कि स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार मोरशी सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कार में वरूद जा रहे थे कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश आये और उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बाद में जबरदस्ती उनकी गाड़ी रोकी, उन्हें उतार कर उनकी जमकर पिटाई भी की। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने भूयार की कार पर पेट्रोल डाल कर उसमें आग लगा दी और मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि भूयार को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थित सामान्य है। भूयार का संगठन कांग्रेस और राकांपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीसोनिया गाँधीशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग