लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-राकांपा नीत गठबंधन के उम्मीदवार का नामांकन खारिज

By भाषा | Updated: October 5, 2019 19:54 IST

अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने ‘दर्ज अपराध’ संबंधी भाग को खाली छोड़ दिया था, इसलिए दोनों नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव मैदान में उतरने वाले कांग्रेस उम्मीदवार ने औरंगाबाद पश्चिम सीट से दो नामांकन पत्र दाखिल किये थे।निर्वाचन क्षेत्र से मुकाबले में अन्य उम्मीदवारों में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के संजय सिरसत और एआईएमआईएम के अरूण बोर्डे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी कांग्रेस-राकांपा नीत गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर आरपीआई (डेमोक्रेटिक) नेता की ओर से दाखिल दो नामांकन पत्रों को शनिवार को खारिज कर दिया। एक चुनाव अधिकारी ने यहां बताया कि कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव मैदान में उतरने वाले रमेश गायकवाड़ ने नामांकन पत्र का एक भाग खाली छोड़ दिया था।

गायकवाड ने औरंगाबाद पश्चिम सीट से दो नामांकन पत्र दाखिल किये थे। एक निर्दलीय के रूप में, दूसरा कांग्रेस नीत गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर। अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने ‘दर्ज अपराध’ संबंधी भाग को खाली छोड़ दिया था, इसलिए दोनों नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।

गायकवाड़ ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कॉलम को इसलिए खाली छोड़ा था क्योंकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि अपना नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ वह अदालत का रूख करेंगे । निर्वाचन क्षेत्र से मुकाबले में अन्य उम्मीदवारों में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के संजय सिरसत और एआईएमआईएम के अरूण बोर्डे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग