लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजनीतिक दलों का दूसरे चरण में मराठवाड़ा पर फोकस, झोंक रहे हैं पूरी ताकत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 14, 2019 11:13 IST

अमरावती, सोलापुर और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और उन स्थानों पर शिवसेना और भाजपा का कब्जा है. बीड़ में प्रीतम मुंडे जबकि अमरावती में नवनीत कौर राणा प्रमुख महिला उम्मीदवार हैं. दस में से तीन सीट विदर्भ की, छह सीट मराठवाड़ा की हैं और एक पश्चिम महाराष्ट्र की.

Open in App

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सांसद अशोक चव्हाण, वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता एड. प्रकाश आंबेडकर, सांसद प्रीतम मुंडे, सांसद आनंदराव अडसूल आदि दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाले दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान 18 अप्रैल को होगा. राज्य की 10 सीटों का चुनाव प्रचार फिलहाल चरम पर है.अमरावती, सोलापुर और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और उन स्थानों पर शिवसेना और भाजपा का कब्जा है. बीड़ में प्रीतम मुंडे जबकि अमरावती में नवनीत कौर राणा प्रमुख महिला उम्मीदवार हैं. दस में से तीन सीट विदर्भ की, छह सीट मराठवाड़ा की हैं और एक पश्चिम महाराष्ट्र की.पहले चरण में विदर्भ की 10 में से सात सीटों के लिए चुनाव हुए. इसलिए फोकस विदर्भ पर था और अब दूसरे चरण में मराठवाड़ा पर फोकस है. मराठवाड़ा में लोकसभा की कुल आठ सीटें हैं. दूसरे चरण की 10 में से 9 सीटों में फिलहाल भाजपा-शिवसेना के सांसद हैं जबकि नांदेड़ की एक सीट कांग्रेस के पास है. नौ सीटों को बचाए रखने की चुनौती युति के सामने होगी जबकि महाआघाड़ी को अपनी बढ़ी हुई ताकत दिखाने की चुनौती होगी.युति का विचार करें तो शिवसेना पांच (अमरावती, बुलढाणा, परभणी, उस्मानाबाद, हिंगोली) वहीं, भाजपा पांच (अकोला, नांदेड़, बीड़, लातूर, सोलापुर) सीट पर लड़ रही है. महाआघाड़ी का विचार करें तो कांग्रेस अकोला, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, सोलापुर इन पांच सीट पर लड़ रही है और चार सीटों- बुलढाणा, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद - पर राकांपा मैदान में है.राकांपा के कोटे की अमरावती सीट पर युवा स्वाभिमान पार्टी की नवनीत कौर राणा चुनाव मैदान में हैं. पिछली बार वह राकांपा की उम्मीदवार थीं. वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता एड. प्रकाश आंबेडकर दो सीटों - अकोला और सोलापुर- से चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान है.दोतरफा और त्रिकोणीय मुकाबला दस सीटों में से दो सीट लातूर और नांदेड़ में भाजपा बनाम कांग्रेस का मुकाबला है. अकोला और नांदेड़ में भाजपा, कांग्रेस और बहुजन वंचित आघाड़ी का त्रिकोणीय मुकाबला है. बुलढाणा, परभणी, उस्मानाबाद में शिवसेना की प्रतिद्वंद्वी राकांपा है. बीड़ में भाजपा और राकांपा के बीच टक्कर है.अमरावती में शिवसेना के खिलाफ महाआघाड़ी की नवनीत राणा कौर (युवा स्वाभिमान) के बीच मुकाबला है. हिंगोली में शिवसेना-कांग्रेस आमने-सामने हैं. दस में कम से कम चार सीटों पर बहुजन वंचित आघाड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाशरद पवारमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो