लाइव न्यूज़ :

लातूर में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस कह रही है कि वो देशद्रोह का कानून हटाएगी, पहले अपना मुंह शीशे में जाकर देखे

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2019 12:22 IST

पीएम मोदी ने आमजन से सवाल करते हुए पूछा कि जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (नौ अप्रैल) को महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार को वो वापस ले लेंगे। पाकिस्तान भी तो यही चाहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटाई जाएगी। जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है। वे कह रहे हैं कि हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे, अरे मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुंह देखो। आप कांग्रेस वाले ही थे जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे का नागरित्व छीन लिया था, उनका मतदान करने का अधिकार छीन लिया था। 

पीएम मोदी ने आमजन से सवाल करते हुए पूछा कि जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा। कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए? जिनको सरकार पर भरोसा नहीं है, अपने वीर जवानों पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है।

उन्होंने आतंकवाद को लेकर कहा कि आतंकवादियों के अड्डे पर घुस कर मारेंगे ये नये भारत की नीति है। आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है। नक्सलियों और माओवादियों से मुक्त भारत हमारा संकल्प है। हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई विश्वास है।

पीएम ने कहा कि हम घुसपैठ को पूरी तरह बंद करेंगे, ये हमारा संकल्प है। नक्सलियों पर प्रहार करेंगे और आदिवासियों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हमने दिन रात मेहनत की है। 

उन्होंने सोमवार को जारी बीजेपी के घोषणापत्र (संकल्प पत्र) को लेकर कहा कि देश की वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर हमने संकल्प पत्र तैयार किया है। ऐसा नहीं है कि जो संकल्प पत्र में लिखा वहीं तक हम सीमित रहते हैं। 2014 में हमने नहीं कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करेंगे, लेकिन ये हमने किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमहाराष्ट्रलातूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए