लाइव न्यूज़ :

पांच मंजिला आवासीय इमारतः मरने वालों की संख्या बढ़कर 12, बच्चे को बचा लिया, मां की हादसे में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2020 19:17 IST

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से नौ और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गयी। मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और करीब 10 लोग अब भी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी। रायगढ़ हादसे में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।  इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी। रायगढ़ हादसे में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिनका घर छिना है उनको भी मदद मिलनी चाहिए। मामले को हम कैबिनेट में लेकर जाएंगे। जिन लोगों ने ये काम किया है उसको छोड़ेंगे नहीं उन्होंने बेगुनाह लोगों की जान ली है। कॉन्ट्रेक्टर, डिज़ाइनर और इंजीनियर सब इन्क्वायरी में आएंगे सब पर कार्रवाई होगी।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे को जीवित बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से 11 और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गयी।

मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं हैं। मृतकों में बच्चे की मां (30) और सात साल तथा दो साल की उसकी दो बहनें शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और आठ लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद मंगलवार तड़के बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाड पहुंचे।

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग