लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू नहीं, आज 82 और नए मामले, मुंबई में 59 केस

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2020 13:23 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नजर नहीं आ रही है। मुंबई के धारावी में ही आज चार नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, आज 82 नए केसधारावी में अब तक कुल 47 मामले, महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार

महाराष्ट्र में सोमवार को 82 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों ने प्रशासन के लिए चुनौती और बढ़ा दी है। इन 82 मामलों में सबसे अधिक मुंबई से ही 59 केस सामने आए हैं। इससे प्रशासनिक स्तर पर करोना को रोकने के लिए तैयारियों और लॉकडाउन के पालन की गंभीरता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,064 हो गई है।

मुंबई के धारावी में ही सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत समेत चार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले मदीना नगर, जनता को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और गुलमोहर चॉल में सामने आए हैं। 

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 60 वर्षीय एक व्यक्ति की सियोन अस्पताल में मौत हुई उसके नमूनों की जांच के बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी की 16 पॉकेट में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं। 

इससे पहले महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,982 हो गई थी। रविवार को राज्य में 22 संक्रमितों की मौत भी हुई। मुंबई में सबसे अधिक रविवार को 16 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पुणे में तीन, नवी मुंबई में दो और सोलापुर में एक रोगी ने दम तोड़ दिया। 

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण