लाइव न्यूज़ :

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ठाकरे ने किया दौरा, कोल्हापुर में फडनवीस के लिए भेजा ये संदेश

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 30, 2021 14:40 IST

मुख्यमंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक फडनवीस के कोल्हापुर दौरे के बारे में पता चलने पर उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को संदेश भिजवाया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोल्हापुर में मुलाकातसीएम ठाकरे ने पूर्व सीएम के लिए भिजवाया संदेशसीएम ठाकरे ने दिलाया भरोसा, 'सभी प्रभावितों का होगा पुनर्वास'

महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते हुई मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कोंकण सहित पश्चिमी महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रभावित इलाकों का जायजा लेने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस आज कोल्हापुर के दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने कोल्हापुर के शाहुपुरी चौक पर भेंट कर क्षेत्र में हुए नुकसान के संबंध में चर्चा की। 

सीएम ठाकरे ने पूर्व सीएम के लिए भिजवाया संदेश

मुख्यमंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक फडनवीस के कोल्हापुर दौरे के बारे में पता चलने पर उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को संदेश भिजवाया। अपने संदेश में ठाकरे ने फडनवीस से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अलग-अलग निरीक्षण करने के बजाय, एक साथ निरीक्षण की बात कही थी। जिसके बाद कोल्हापुर से निकलने की तैयारी कर रहे फडणवीस ने मुख्यमंत्री से शाहुपुरी में मुलाकात की।

'सभी प्रभावितों का होगा पुनर्वास'

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने दौरे के दौरान कोल्हापुर के शिरोल के बाढ़ प्रभावित गांव नृसिंहवाड़ी का दौरा किया. इस बीच उद्धव ठाकरे ने शिरोल में राहत शिविरों में रह रहे ग्रामीणों से बातचीत की. उद्धव ठाकरे ने ग्रामीणों का सरकार द्वार पुनर्वास करवाने का आश्वासन दिया. इससे पहले भी मुख्यमंत्री रायगढ़ और रत्नागिरी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं. महाराष्ट्र में बीते सप्ताह भारी बारिश की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं.  

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग