लाइव न्यूज़ :

'महाराष्ट्र में विदेशी शराब पर छूट है, देशी पर क्यों नहीं', उद्धव सरकार से CIABC ने पूछा

By एसके गुप्ता | Updated: February 15, 2020 16:00 IST

सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरी ने महाराष्ट्र के आबाकारी मंत्री दिलीप वासले पाटिल को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी फेडरेशन में देश की प्रमुख शराब निर्माता कंपनियां सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेक इन इंडिया मुहिम का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार से स्वदेश निर्मित शराब पर एक्साइज ड्यूटी पर मांगी छूटविनोद गिरी ने महाराष्ट्र की प्रधान सचिव (आबकारी) वल्सा नायर सिंह को भी पत्र लिखा है।

महाराष्ट्र में पड़ोसी राज्यों की तुलना में शराब के दाम ज्यादा हैं। शराब के दामों में कमी को लेकर कॉन्फडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनिज (सीआईएबीसी) ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखा है। इसमें महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि देश की शराब निर्माता कंपनियों को हैरानी हो रही है कि राज्य सरकार विदेशों से आयात होने वाली शराब पर तो एक्साइज ड्यूटी में छूट दे रही है लेकिन स्वदेश निर्मित शराब (आईएमएफएल) पर कोई छूट क्यों नहीं है।

पत्र में सरकार को यह भी बताया गया है कि शराब उद्योग से सरकार को 125 हजार करोड रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। जिससे 50 लाख किसान और 20 लाख लोगों की जीविका भी जुडी है। इसके अलावा स्वदेशी शराब निर्माता कंपनियों का राज्य का राजस्व बढ़ाने में अहम योगदान है।

सीआईएबीसी ने उद्धव सराकर से की ये मांग

सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरी ने महाराष्ट्र के आबाकारी मंत्री दिलीप वासले पाटिल को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी फेडरेशन में देश की प्रमुख शराब निर्माता कंपनियां सदस्य हैं। उन्हें मीडिया में आ रही खबरों से जानकारी मिली है कि सरकार राजस्व बढाने के लिए शराब के दाम घटाने पर विचार कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग  की है कि  महाराष्ट्र सरकार विदेशों से आयात होने वाली शराब के स्थान पर स्वेदश निर्मित शराब पर एक्साइज में छूट प्रदान करे। इससे सरकार के राजस्व में बढोत्तरी होगी।  

विनोद गिरी ने महाराष्ट्र की प्रधान सचिव (आबकारी) वल्सा नायर सिंह को भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पडोसी राज्य पश्चिमी बंगाल और कर्नाटक में बेची जा रही शराब और महाराष्ट्र में बेची जा रही शराब की तुलना कर बताया है कि महाराष्ट्र में शराब के दाम सबसे ज्यादा हैं। सीआईएबीसी ने  महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि सरकार मेक इन इंडिया मुहिम के तहत विदेशी शराब के आयात को बढ़ावा न देकर स्वदेशी शराब उद्योग को बढ़ावा दे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेलोकमत समाचारमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो