लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के BJP उम्मीदवार होंगे किशन कठोरे, जानिए कौन हैं भाजपा नेता कठोरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 11:16 IST

किसन कथोरे थाने जिला के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर की शुरूआत पंचायती स्तर से किया है। वह 2004 से 2008 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं।  आपको बता दें कि अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कठोरे ने एनसीपी पार्टी से की। इसके बाद पार्टी बदलकर भाजपा में वह 2014 में आए हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देअपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कठोरे ने एनसीपी पार्टी से की।कठोरे 2004 से 2008 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। 

महाराष्ट्र विधान सभा स्पीकर पद के लिए भाजपा ने किसन कथोरे के नाम को आगे बढ़ाया है।  भाजपा की ओर से चंद्रकात पाटिल ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि  किसान कठोरे भाजपा की तरफ से स्पीकर पद के लिए उम्मीदवीर होंगे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा विधायक किसन कथोरे पर एक आईएएस अधिकारी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहकारी समिति बनाने का आरोप लगा था। 

इसके अलावा आपको बता दें कि कथोरे थाने जिला के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर की शुरूआत पंचायती स्तर से किया है। वह 2004 से 2008 तक जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं।  आपको बता दें कि अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कथोरे ने एनसीपी पार्टी से की। इसके बाद पार्टी बदलकर भाजपा में वह 2014 में आए हैं।  

इसके अलावा आपको बता दें कि शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज (30 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। विधानसभा में विश्वास मत साबित करने के पहले आज सुबह शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने फिर एक शायराना ट्वीट करते हुए 170+ का दावा किया। लेकिन संजय राउत अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। 

संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, 'आज बहुमत का दिन है, 170+++++ हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं।' इस ट्वीट के नीचे कई यूजर्स ने संजय राउत को ट्रोल करते हुए लिखा, आपकी पार्टी का इतना घमंड सही नहीं है। वहीं कई लोगों का कहना है कि 170 का दावा तो ऐसे कर रहे हैं, जैसे शिवसेना के ही 170 विधायक हैं। ये मत भूलिए कि आपकी खिचड़ी सरकार है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया  

एक यूजर ने लिखा, आप तो सरकार बनते ही अपना रंग दिखाने लगे हैं। 

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं।

Highlights

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया।

संजय राउत ने 170+ विधायकों का दावा किया।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग