लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election: बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, ये रही लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2020 13:31 IST

सकी घोषणा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने की। इस लिस्ट में बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य विधान में 288 सीटें हैं जिसमें भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमश: 56, 54 और 44 विधायक हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 21 मई को होने वाले द्विवार्षिक महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने की। इस लिस्ट में प्रविण दंटके, गोपीचंद पडलकर, अजित गोपछडे रणजितसिंह मोहिले पाटील का नाम शामिल है।

इससे पहले महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने राज्य विधान परिषद की नौ सीटों के लिए 21 मई को होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी की वरिष्ठ नेता नीलम गोरे की उम्मीदवारी पर मोहर लगा दी थी। दरअसल ठाकरे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के इसलिए उन्हें किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी जरूरी है।

 

संविधान के अनुसार पद ग्रहण करने के छह माह के भीतर उनका विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है और ऐसा नहीं कर पाने की हालत में उन्हें पद त्यागना होगा। पार्टी के एक नेता ने कहा,‘‘ठाकरे और गोरे दो सीटों के लिए शिवसेना के उम्मीदवार होंगे। हम उनके निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी की वर्तमान संख्या को देखते हुए हम ऊपरी सदन में दो उम्मीदवारों को आसानी से चुन सकते हैं।’’

गोरे विधान परिषद की उप सभापति हैं। शिव सेना नेता ने बताया कि ठाकरे अगले कुछ दिन में नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है और नामांकन वापस लेने के अंतिम तारीख 14 मई है।

राज्य विधान में 288 सीटें हैं जिसमें भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमश: 56, 54 और 44 विधायक हैं। भाजपा विधान परिषद चुनाव में अपने चार उम्मीदवारों को जिताने की जुगत में लगी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो