लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने बापू को मानने वालों से की अपील, कहा- देश को मौजूदा गोडसे से बचा लो, कर रहे हैं हिंदुस्तान को खत्म

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2019 09:04 IST

एआईएमआईएम प्रमुख ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो अक्टूबर को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की बापू का हत्यारा नाथूराम गोडसे ले कर दी।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की बापू का हत्यारा नाथूराम गोडसे ले कर दी।

दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो अक्टूबर को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। जो गांधी के मानने वाले हैं मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अज़ीज को बचा लो।' बता दें इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर हमला बोला था। उन्होने सोमवार को कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर के संदर्भ में यह कहना कि पाबंदियां केवल लोगों के दिमाग में है, इत्यादि...इत्यादि सही नहीं है क्योंकि माकपा नेता सीता राम येचुरी और अन्य को वहां जाने के लिए उच्चतम न्यायालय से गुहार लगानी पड़ी। वहां मोबाइल सेवाएं अब भी बहाल नहीं हुई हैं। 

ओवैसी ने कहा था कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी को अपने राज्य जाने के लिए उच्चतम न्यायालय से अनुमति लेनी पड़ी इसी प्रकार माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी को अपने पार्टी के बीमार विधायक को देखने जाने के लिए भी उच्चतम न्यायालय जाना पड़ा। 

उन्होंने कहा था 'तो वह (शाह) जो भी कुछ भी कह रहे हैं, सच्चाई बयां नहीं कर रहे हैं। शाह ने संसद में यह कह कर गलत किया कि फारूक अब्दुल्ला स्वतंत्र हैं...बाद में उन्हें पीएसए के तहत हिरासत में ले लिया गया। अगर वह सच बोल रहे हैं तो कश्मीर में अघोषित आपालकाल क्यों हैं? क्यों वहां सेब बेचने वाला सेब नहीं बेचना चाह रहा? वहां स्कूल क्यों नहीं खुल रहे हैं?'

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असदुद्दीन ओवैसीगाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनMaharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग