लाइव न्यूज़ :

चुनाव आचार संहिता की वजह से महात्मा गांधी की जयंती पर रिहा नहीं हो पाएंगे महाराष्ट्र के 70 कैदी

By भाषा | Updated: October 2, 2019 04:10 IST

महाराष्ट्र के राज्य कारागार विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 119 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था जिन्हें आतंकवाद, हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में दोषी करार नहीं दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे सैंकड़ों कैदियों को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रिहा किया जाएगा।जल्दी रिहा किए जाने के योग्य महाराष्ट्र के 70 कैदियों को बाहर आने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे सैंकड़ों कैदियों को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रिहा किया जाएगा लेकिन जल्दी रिहा किए जाने के योग्य महाराष्ट्र के 70 कैदियों को बाहर आने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है और इसके तहत सरकार कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकती है। महाराष्ट्र के राज्य कारागार विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 119 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था जिन्हें आतंकवाद, हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में दोषी करार नहीं दिया गया है।

इनमें से 70 कैदियों के नाम का चयन जल्दी रिहा करने के लिए किया गया। अधिकारी ने बताया कि राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से गांधी जयंती पर कैदियों को रिहा करने का आदेश सरकार नहीं दे सकती है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहात्मा गाँधीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग