महाराष्ट्र के रायगढ़ में कर्जत जेल से भागे 5 कैदी, सभी पर हत्या, रेप और हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज

By भाषा | Published: February 10, 2020 05:52 PM2020-02-10T17:52:40+5:302020-02-10T17:52:40+5:30

पांचों की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोल्हे, अक्षय रामदास राउत, मोहन कुंडलिक मोरे, चंद्रकांत महादेव राउत और गंगाधर जगताप के रूप में हुई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ज्ञानेश्वर को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि अक्षय, मोहन और चंद्रकांत पर हत्या का आरोप है।

5 prisoners escaped from Karjat jail in Raigad, Maharashtra, cases registered for murder, rape and possession of weapons | महाराष्ट्र के रायगढ़ में कर्जत जेल से भागे 5 कैदी, सभी पर हत्या, रेप और हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मिलिंद भारंबे ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाया गया है। 

Highlightsगंगाधर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने कर्जत में जिला सब-जेल की छत पर एक रोशनदान की छड़ निकाल दी।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित कर्जत जेल से रविवार शाम पांच कैदी भाग गए। आरोपियों पर हत्या, बलात्कार और हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पांचों की पहचान ज्ञानेश्वर तुकाराम कोल्हे, अक्षय रामदास राउत, मोहन कुंडलिक मोरे, चंद्रकांत महादेव राउत और गंगाधर जगताप के रूप में हुई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ज्ञानेश्वर को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि अक्षय, मोहन और चंद्रकांत पर हत्या का आरोप है।

गंगाधर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने कर्जत में जिला सब-जेल की छत पर एक रोशनदान की छड़ निकाल दी और रविवार की शाम को फरार हो गए। घटना के वक्त एक गार्ड लॉकअप पर तैनात था और तीन अन्य को जेल के आसपास तैनात किया गया था।’’

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मिलिंद भारंबे ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाया गया है। 

Web Title: 5 prisoners escaped from Karjat jail in Raigad, Maharashtra, cases registered for murder, rape and possession of weapons

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे