लाइव न्यूज़ :

बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में BJP MLA नारायण कुचे सहित 40 समर्थक अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 13, 2019 14:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बताया, “उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।

महाराष्ट्र के जालना जिले में भाजपा के एक विधायक और उनके 40 से अधिक समर्थकों को बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सी डी शिवगन और स्थानीय निरीक्षक अनिरुद्ध नंदेडकर अनाधिकृत कार्यक्रम को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को मौके से हटाया नहीं गया है और इस बारे में निर्णय जिला प्रशासन से सलाह के बाद लिया जाएगा।

अंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बताया, “उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।” कुचे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि अंबाद नगर पालिका ने पहले प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था और वह जनता की मांग पर इस अधूरे काम को पूरा कर रहे थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवजी जयंतीShivaji Jayanti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPune: शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर पुणे में हादसा, शिवनेरी किले में भगदड़ जैसे हालात; कई लोग घायल

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः मनसे के साथ गठबंधन नहीं, सांसद गायकवाड़ और कांग्रेस प्रमुख सपकाल में मतभेद, आखिर कहां फंसा पेंच?

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतAssembly Elections 2024-25: विधानसभा चुनाव की पराजय पच ही नहीं रही?, विपक्ष अभी तक हार स्वीकार करने का मन नहीं बनाया...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग