लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए उमा भारती नहीं होंगी स्टार प्रचारक, नाम गायब होने पर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 21:00 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी जैसे नेताओं का नाम प्रचारकों की सूची में है। र्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सूची से गायब है।

Open in App
ठळक मुद्देमप्र में 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगेभाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सूची से गायब

Assembly Elections 2023: अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। चौंकाने वाली बात ये है कि मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सूची से गायब है।

लोगों का मानना है कि भारती ने 2003 में राज्य में भाजपा को सत्ता में पहुंचाया था। तब से (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की अवधि को छोड़कर जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी) भगवा पार्टी राज्य में शासन कर रही है। स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम गायब होने के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उमा भारती ने टीकमगढ़ जिले में कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ (प्रचार करने के लिए) दी है। 

उन्होंने कहा, "अगर वह (चौहान) चाहें तो पार्टी के लिए मेरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो तेजतर्रार नेता ने कहा कि यह सवाल भाजपा प्रमुख नड्डा से पूछा जाना चाहिए। पिछले साल भारती ने राज्य में शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिससे भाजपा सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी। 

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा के अलावा अन्य लोग भी स्टार प्रचारकों सूची में हैं। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा नेता मनोज तिवारी और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं।

कई भाजपा के सूत्रों ने कहा कि राज्य में पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों ने अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी, शाह और आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भेजा जाए। मप्र में 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023उमा भारतीBJPविधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख