मध्य प्रदेश में आधी रात को 18 आईएएस अफसरों के तबादले, इंदौर-भोपाल के कमिश्नर की अदला-बदली, जानें पूरी डिटेल
By संजय परोहा | Published: July 31, 2023 08:47 AM2023-07-31T08:47:03+5:302023-07-31T08:47:39+5:30
इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है। रविवार रात करीब पौने 12 बजे आईएएस अफसरों के दो तबादला आदेश जारी हुए।
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने रविवार आधी रात को 18 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 5 जिलों के कलेक्टर, 4 संभागों के आयुक्त भी बदले गए हैं। भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है।
वहीं इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है। रविवार रात करीब पौने 12 बजे आईएएस अफसरों के दो तबादला आदेश जारी हुए हैं।
पहले ऑर्डर में 13 आईएएस अफसरों के तबादले हुए। इनमें गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। दूसरे आदेश में 5 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।