लाइव न्यूज़ :

सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन-दर्शन, जन-समस्याओं का किया निराकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2023 13:14 IST

मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक निवासी वृद्धा सोनवती कुड़ापे के घर पहुँचे, जो टूटा-फूटा था। सीएम ने तुरंत उन्हें घर बनाने के लिये अपने स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये की राशि स्वीकृत की।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सिवनी में विकास पर्व के दौरान सर्वप्रथम जन-दर्शन किया।उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनी और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।सीएम ने कुड़ापे को गले लगाकर कहा कि वे बिल्कुल चिंता न करें, उनका भाई उनके साथ है।

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सिवनी में विकास पर्व के दौरान सर्वप्रथम जन-दर्शन किया। उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनी और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक निवासी वृद्धा सोनवती कुड़ापे के घर पहुँचे, जो टूटा-फूटा था। सीएम ने तुरंत उन्हें घर बनाने के लिये अपने स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। सीएम ने कुड़ापे को गले लगाकर कहा कि वे बिल्कुल चिंता न करें, उनका भाई उनके साथ है।

जन-दर्शन में मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक पहुँचे और जहाँ उन्होंने चौक का नाम शंकराचार्य चौक करने की घोषणा करते हुए उसका लोकार्पण किया। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने गणेश मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की।

जन-दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान बस स्टेण्ड के पास राहुल श्रीवास से मिले। राहुल ने उन्हें अपने गले की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तुरंत राहुल की बीमारी का इलाज कराया जाये।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख