लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगजन को उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम चौहान, कहा- दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2023 12:43 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आष्टा में दिव्यांगजन को उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजनों को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री आष्टा में दिव्यांगजन को उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजनों को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आष्टा में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, मामा उनके साथ है। दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर दिव्यांगजन का स्वागत/अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष  मती दीक्षा सोनू गुणवान, नगर परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा, रवि मालवीय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

379 दिव्यांगजन को 770 सहायक उपकरण वितरित

कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजन को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 44 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 110 को ट्रायसायकल, 68 को व्हीलचेयर, 52 को एल्बो क्रच, 279 को बैसाखी, 67 को वर्किंग स्टिक, 4 को ब्लाइंड केन, 8 को रोलेटर, 12 को सेलफोन, 12 को एडीएल किट, 2 को स्मार्टफोन, 20 को सीपी चेयर तथा 92 दिव्यांगजन को डिजिटल श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख