लाइव न्यूज़ :

"जनता खुद शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से बेदखल करेगी", कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2023 13:38 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जल्द बेदखल कर देगी क्योंकि उन्होंने पिछले 18 सालों के शासन में राज्य को बर्बाद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमलाविधानसभा चुनाव में जनता खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से बेदखल कर देगीकमलनाथ ने कहा कि शिवराज ने मध्य प्रदेश को पिछले 18 सालों में 'चौपट प्रदेश' बना दिया है

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जल्द बेदखल कर देगी क्योंकि उन्होंने पिछले 18 सालों के शासन में राज्य को बर्बाद कर दिया है।

कमलनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "अब समय आ गया है, जब झूठ और घोषणाओं की मशीन बंद होने वाली है। मध्य प्रदेश के लोग शिवराज सिंह चौहान को अलविदा कहेंगे, जिन्होंने मध्य प्रदेश को पिछले 18 सालों में 'चौपट प्रदेश' बना दिया है।"

उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि मध्य प्रदेश की जनता पीड़ित है और हर वर्ग दुखी है। भारतीय जनता पार्टी और खुद मुख्यमंत्री चौहान को भी इसका एहसास अच्छे से है।''

इस बीच जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री चौहान यह दावा कर रहे हैं कि चुनाव बाद उनकी फिर से सत्ता वापसी हो रही है। इस पर कमलनाथ ने कहा कि आखिर वो इसके अलावा क्या कह सकते हैं? वह यह तो नहीं कह सकते हैं कि मैं चुनाव हार रहा हूं। उन्हें अब घर पर बैठना चाहिए। उसके पास और कोई उपाय नहीं बचा है।

भाजपा के उम्मीदवारों की जारी चौथी सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा, "मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है, यह अच्छा है। इन मंत्रियों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में क्या किया है स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और अब जनता उन्हें जवाब देगी और उन्हें हरायेगी।”

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को खुद तय करना चाहिए कि वह इस चुनाव में कितनी सीटें हारेगी। वे किसी को भी मैदान में उतार सकते थे, हारना तो तय है उनका। मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने उन्हें अच्छी तरह से पहचान लिया है और अब मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा मशीन बंद हो गई है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक चुनावी सभा में दावा किया था कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भी भाजपा बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल करेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावKamal Nathशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख