लाइव न्यूज़ :

17 दिसंबर को इंदौर में एनआरआई सम्मेलन, 32 देशों से करीब 250 इंदौरी करेंगे शिरकत

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 15, 2023 15:53 IST

महापौर भार्गव ने बताया कि एनआरआई इंदौरी सम्मेलन दो सत्रों में संपन्न होगा। इस दौरान शहर हित से जुड़े मुद्दों के साथ पर्यावरण, शिक्षा, तकनीक और निवेश जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे17 दिसंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एनआरआई इंदौरी फोरम का दूसरा वार्षिक सम्मेलन इस सम्मेलन में करीब 32 देशों से 250 एनआरआई इंदौरी भाग लेंगेबड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इंदौरी ऑनलाइन भी सम्मेलन से जुड़ेंगे

इंदौर: 17 दिसंबर रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एनआरआई इंदौरी फोरम का दूसरा वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में करीब 32 देशों से 250 एनआरआई इंदौरी भाग लेंगे। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इंदौरी ऑनलाइन भी सम्मेलन से जुड़ेंगे। ये जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में ऐसे कई एनआरआई इंदौरी भाग लेने आ रहे हैं जो देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में सीईओ और निदेशक जैसे पदों पर काम करते हुए भारत और इंदौर का नाम रोशन कर रहे हैं।

दो सत्रों में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

महापौर भार्गव ने बताया कि एनआरआई इंदौरी सम्मेलन दो सत्रों में संपन्न होगा। इस दौरान शहर हित से जुड़े मुद्दों के साथ पर्यावरण, शिक्षा, तकनीक और निवेश जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। बदलते इंदौर के बारे में सम्मेलन में जानकारी दी जाएगी वहीं शहर के विकास में एनआरआई इंदौरीज की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार मंथन होगा। इसके पूर्व एनआरआई इंदौरीज के लिए विश्राम बाग में पोहा पार्टी का आयोजन होगा। वहां उन्हें लौह निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

इंदौर गौरव पुरस्कार दिया जाएगा, वेबसाइट होगी लॉन्च

महापौर भार्गव ने बताया कि सम्मेलन के दौरान चयनित एनआरआई इंदौरी को इंदौर गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर एनआरआई इंदौरीज के लिए बनाई गई वेबसाइट और विभिन्न देशों में इंदौरियों द्वारा बनाए गए इंदौर चैप्टर्स की भी लॉन्चिंग की जाएगी।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख