लाइव न्यूज़ :

MPBSE MP Board Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में, जयंत यादव ने 487 मार्क के साथ 12वीं में किया टॉप

By आकाश चौरसिया | Published: April 24, 2024 5:52 PM

MPBSE MP Boad Result 2024: कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें। बोर्ड ने आज शाम 4 बजे रिजल्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देMPBSE MP Boad Result 2024: बोर्ड ने रिजल्ट जारी किएMPBSE MP Boad Result 2024: अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप कियाMPBSE MP Boad Result 2024: 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें

MPBSE MP Boad Result 2024: मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस सूची में कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ अव्वल रहें। बोर्ड ने आज शाम 4 बजे रिजल्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। 

MPBSE MP Boad Result 2024: हालांकि, साइंस और मैथ में अंशिका मिश्रा ने 493 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम से मुस्कान दांगी आत्मजा ने 493 अंक लाकर परिजन का नाम रोशन किया।

MPBSE MP Boad Result 2024: रिजल्ट को देखने के लिए आप www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in लिंक  पर जाकर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 रोल नंबर से नतीजे देखने के लिए ऑनलाइन जारी किया गया है।  

MPBSE MP Boad Result 2024: साल 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 के लिए कुल 815364 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 515955 उम्मीदवार पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत 63.2 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 727044 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 401366 अभ्यर्थी पास हुए। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था।

MPBSE MP Boad Result 2024: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, प्रत्येक विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। इस बार लगभग 25000 एमपी बोर्ड शिक्षकों ने लगभग एक करोड़ पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।

टॅग्स :एमपी बोर्ड 10th रिजल्ट २०१९एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९MP Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP Board Exam:एमपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, भिंड में सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी

भारतMP Board: एमपी बोर्ड परीक्षा, परीक्षाओं पर लोकसभा चुनाव का असर, फरवरी में हो सकती है परीक्षाएं

मध्य प्रदेशMP और CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान देंगे लैपटॉप, 78,641 छात्रों के खाते में सीधे पहुंचेगी रकम

भारतMP Patwari Exam: पटवारी परीक्षा रिजल्ट विवाद में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन; नियुक्तियों पर लगाई रोक, दिए जांच के आदेश

भारतMP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड के 18 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, 6 बार के MLA रामनिवास रावत ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेशChhindwara Lok Sabha: 16 लाख 32 हजार मतदाता, 30 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी वोटर, कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

मध्य प्रदेशहोली पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 झुलसे, 5 इंदौर रेफर

मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेमू ट्रेन में रतलाम से इंदौर का किराया हुआ 60 की जगह 30 रुपये