लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: 'कितने भी मोदी और शाह आ जाएं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतेगी', खड़गे बोले- BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 4, 2023 14:53 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, " कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में की रैलीबीजेपी पर ED, CBI और IT जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने करने का आरोप लगायाकहा कि कितने भी मोदी और शाह आ जाएं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है

MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में सत्ता में वापस आने के लिए पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य में एक रैली के दौरान बीजेपी पर  ED, CBI और IT जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कितने भी मोदी और शाह आ जाएं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, " कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है।"  

खड़गे ने आगे कहा, "  मध्य प्रदेश में BJP पिछले 19 साल से सत्ता में है, लेकिन फिर भी इस राज्य का विकास नहीं कर पाई। जब आप एक राज्य के हालात ठीक नहीं कर पाए, तो देश के हालात क्या ठीक करेंगे? वहीं मोदी जी करीब 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वे कांग्रेस को कोसने के अलावा और कोई काम नहीं करते।"  

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा, " राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की। इस यात्रा में वे महिलाओं- बच्चों, गरीबों-युवाओं, किसानों-मजदूरों समेत हर वर्ग के लोगों से मिले। ये काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है और हमने करके दिखाया है।" 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि PM मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में आए करीब 10 साल ही हुए हैं। उसके पहले देश में जो फैक्ट्रियां, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बने हैं वह कांग्रेस ने ही बनवाए हैं। 

बता दें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार, 3 नवंबर को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में “चौंकाने वाले आरोप” सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। खड़गे इसी का जिक्र अपने भाषण में कर रहे थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023मल्लिकार्जुन खड़गेBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?