लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में एलपीजी ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अनलोडिंग के दौरान हुआ हादसा

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2023 10:24 IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर हादसा हो गया हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के जबलपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरने से हादसा हो गयाएलपीजी ले जा रही रेल में हुआ हादसा हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एलपीजी ले जा रही ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उस वक्त उतर गए जब अनलोडिंग हो रही थी।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ये हादसा ऐसे वक्त में हुआ है जब हाल ही में ओडिशा ट्रेन हादसे के कारण पूरा देश शोक में डूब गया। 

गौरतलब है कि ये हादसा कल रात को हुआ है। ट्रेनों की कोई मेन लाइन आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह के बाद बहाली का काम शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार, गैस फैक्ट्री के अंदर रेक खाली करने जा रही एक मालगाड़ी से एलपीजी रेक के दो वैगन के पटरी से उतर जाने से मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना जिले के शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर भारत पेट्रोलियम डिपो के पास हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी देर रात दुर्घटना राहत वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

बता दें कि हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुए सड़क हादसे में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा तीन ट्रेनों के टकरा जाने कारण हुआ। इस मामले को लेकर सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी है। 

टॅग्स :Madhya PradeshTrain Accidentभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख