लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सोमवार से मिलेगा पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, सरकार का अहम फैसला, जानें क्या होगा असर!

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 5, 2023 11:12 IST

मध्य प्रदेशः साप्ताहिक अवकाश से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रख पाएंगे। साथ ही परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी पुलिसकर्मी नई ऊर्जा के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित होंगे।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी सक्सेना ने इस व्यवस्था को सोमवार से लागू करने के निर्देश दिए।पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

भोपालः मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू होने जा रही है।। डीजीपी(पुलिस महानिदेशक) सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक अवकाश से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रख पाएंगे।

साथ ही परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। साप्ताहिक अवकाश से निश्चित तौर पर सभी पुलिसकर्मी नई ऊर्जा के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी सक्सेना ने इस व्यवस्था को सोमवार से लागू करने के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

शांति स्थापना के लिए पुलिस जवान देते हैं सर्वोच्च बलिदान : मुख्यमंत्री चौहान 

हाल ही में मुख्यमंत्री आवास में “पुलिस परिवार समागम” का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे दिन-रात मैदान में डटे रहते हैं और कभी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते हैं। सभी मैदानी पुलिसकर्मी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एवं अपने परिवारजनों का ध्यान रखते हुए अपने कर्तव्यों का समर्पण के साथ निर्वहन कर सकें, इसलिए साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। 

नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए तत्पर रहें : डीजीपी 

डीजीपी सक्सेना ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश पुलिस में नई ऊर्जा का संचार करने की ओर एक सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस की चुनौतियों को समझते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है, इसकी गंभीरता को समझें और सोमवार से व्यवस्था लागू करें। सभी जिलों में रोस्टर सिस्टम बनाकर प्रभावी रूप से इसका क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी मैदानी पुलिस कर्मचारियों को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि थानों में छुट्‌टी का रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध हो। साथ ही पर्याप्त महिला पुलिस बल मौजूद हो ताकि पीड़िताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक अवकाश पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी आनंद का विषय है। पुलिस परिवार के सभी साथी इस रोटेशनल वीकली ऑफ का उपयोग करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का लाभ लें और मध्य प्रदेश पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें। पीड़ितों, वंचितों को न्याय दिलाते हुए सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी समय दें।

टॅग्स :भोपालशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?