लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: सांवेर विधानसभा सीट से टिकट के लिए कांग्रेस नेता के परिवार में रार, बेटी, पिता और भाई के खिलाफ टिकट के लिए ठोक रही है ताल

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 28, 2023 17:42 IST

सांवेर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना सेतिया बौरासी विगत विधानसभा उपचुनाव के बाद मजबूती से अपने कदम जमाए हुए हैं। विगत लंबे समय से प्रेमचंद गुड्डू और अजीत बौरासी भी टिकट को लेकर अपना दावा ठोक रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता के परिवार के बीच घमासान छिड़ गया हैपूर्व सांसद एवं विधायक प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बौरासी और बेटी रीना सेतिया बौरासी के बीच रात दो बजे थाने पर हुआ हंगामाप्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना सेतिया बौरासी विगत विधानसभा उपचुनाव के बाद मजबूती से अपने कदम जमाए हुए हैं

इंदौरः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता के परिवार के बीच घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस में दावेदारी कर रहे पूर्व सांसद एवं विधायक प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र अजीत बौरासी और बेटी रीना सेतिया बौरासी के बीच रात दो बजे थाने पर हंगामा हो गया।

गौरतलब है कि सांवेर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना सेतिया बौरासी विगत विधानसभा उपचुनाव के बाद मजबूती से अपने कदम जमाए हुए हैं। विगत लंबे समय से प्रेमचंद गुड्डू और अजीत बौरासी भी टिकट को लेकर अपना दावा ठोक रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने रीना सेतिया बौरासी को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद गुड्डू और उनका बेटा अजीत खुलकर अपनी बहन रीना के सामने आ गये। गुड्डू की बेटी रीना के पति आशीष सेतिया रेडियंट कालेज संचालित करते हैं। जो गुड्डू के परिसर में लीज पर सेतिया ने ले रखा है।

रीना को विधानसभा चुनाव की दावेदारी से हटाने को लेकर दबाव बनाने के लिहाज से गुड्डू ने लीज निरस्त करने की जाहिर सूचना समाचार पत्र में दो दिन पहले प्रकाशित करवा दी। पिता, भाई और बेटी के बीच की इस जंग ने कांग्रेस के लिए संकट पैदा कर दिया है। एक एक सीट को जीतने के लिए कांग्रेस जोर लगा रही है। ऐसे में  गुड्डू परिवार की यह  रार पार्टी के लिए सत्ता में वापसी की राह कठिन कर देगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Congressइंदौरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?