लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election: शिवराज सिंह ने बीजेपी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी को दिया, पार्टी अब तक 156 सीटों पर आगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 11:15 IST

भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। बीजेपी ने अब तक 156 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 71 सीटों पर बढ़त बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने अब तक 156 सीटों पर बढ़त बनाई हैकांग्रेस ने 71 सीटों पर बढ़त बनाई हैशानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया

Madhya Pradesh Election: मध्यप्रदेश में बहुमत से भी आगे जाती दिख रही भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। बीजेपी ने अब तक 156 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 71 सीटों पर बढ़त बनाई है। 

शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन देख कर कहा, "हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं...हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।"

किस सीट पर कौन है आगे, यहां देखिए सारी डिटेल्स

दमोह जिले की पथरिया सीट से लखन पटेल  1900 वोट से आगेदमोह से जयंत मलैया आगेहटा से उमा देवी खटीक 1700 वोट से आगेजबेरा से धर्मेंद्र सिंह लोधी 1847 वोटों से आगेअनूपपुर सीट से कांग्रेस आगेपुष्पराजगढ़ से बीजेपी आगेग्वालियर में सभी सीटों पर भाजपा आगेनीमच की जावद से भाजपा आगेग्वालियर की भितरवार से भाजपा के मोहन सिंह राठौर 2982 वोट से आगेकांग्रेस के पार्टी लाखन सिंह यादव पीछेग्वालियर की डबरा से भाजपा की इमरती देवी 1136 वोट से आगेजबलपुर की पश्चिम विधान सभा से भाजपा 3086 मतों से आगेजबलपुर की पनागर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 2047 आगेबुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगेरायसेन की सांची सीट से बीजेपी के प्रभुराम चौधरी 3 हजार वोट से आगेइंदौर-1 से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय आगे

विदिशा की सिरोंज सीट पर बीजेपी आगेसीधी सीट से बीजेपी की रीति पाठक आगेधौहनी से बीजेपी आगेइन्दौर 5 सीट से बीजेपी आगेभिंड की मेहगांव से बीजेपी आगेबड़वानी में कांग्रेस आगेनरसिंहपुर में बीजेपी के प्रहलाद पटेल आगेगाडरवारा विधानसभा से बीजेपी के राव उदय प्रताप 2500 से अधिक से आगेतेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस के संजय शर्मा 1200 वोट से अधिक से आगेखरगोन की महेश्वर सीट से 2500 से साधौ आगेबड़वाह से बीजेपी के सचिन बिरला 400 से आगेभीकनगांव से बीजेपी 437 से आगेकटनी की मुड़वारा से कांग्रेस के मिथलेश जैन आगेविजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी के संजय पाठक आगेभिंड से बीजेपी आगेअशोकनगर से कांग्रेस आगेमुंगावली में भाजपा आगेचंदेरी में बीजेपी आगेरीवा की मऊगंज सीट से बीजेपी आगे

अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता भले ही दिख रहा हो लेकिन राज्य के गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा पिछड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के डाटा के मुताबिक मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भारती राजेंद्र से एक हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। अभी तक  कांग्रेस के भारती राजेंद्र को 7616 और नरोत्तम मिश्रा को 6435 वोट मिले हैं। दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे नरोत्तम मिश्रा अगर हारते हैं तो यह पार्टी के लिए जीत के बावजूद बड़ा झटका होगा। सबसे कम 12 राउंड की गिनती दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर ही होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख