लाइव न्यूज़ :

अफीम फैक्ट्री से अफीम चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 7 किलो से ज्यादा अफीम और 16 लाख रुपये नकदी बरामद

By बृजेश परमार | Updated: July 26, 2023 09:13 IST

सीबीएन ने पूछताछ के बाद रविवार को मुख्य सरगना कमल विजवा की निशानदेही पर बिसलवास सोनिगरा स्थित उसके घर से 06 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख 95 हज़ार रुपये नकदी बरामद की।

Open in App

नीमच: 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने नीमच के शासकीय अफीम व क्षारोद कारखाना (अफीम फैक्ट्री) से अफीम चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी चारों आरोपी अफीम फैक्ट्री में अस्थाई कर्मचारी होकर नीमच सिटी थाने के ग्राम बिसलवास सोनिगरा के निवासी है। 

सीबीएन के अनुसार ग्राम बिसलवास सोनिगरा का एक अस्थाई कर्मचारी दिनांक 21-07-2023 शुक्रवार को रात 09 बजे करीब फैक्ट्री से काम खत्म होने के बाद घर जा रहा था। फैक्ट्री में तलाशी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के गार्डों ने दिलीप उर्फ दिनेश पिता रमेश विजवा जाति धोबी निवासी ग्राम बिसलवास सोनिगरा को 890 ग्राम अफीम चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा था। 

इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीएन को दिया गया। सीबीएन द्वारा आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने उसके गांव के ही तीन और साथियों कमल पिता नानूराम विजवा, सुनील पिता मूलचंद विजवा और गुलाबचन्द पिता रामलाल गायरी नाम बताए जो अफीम फैक्ट्री में ही अस्थाई कर्मचारी थे। ये सभी अगले दिन शनिवार को सुबह की शिफ्ट में काम करने फैक्ट्री पंहुचे तो इन्हें भी सीबीएन ने गिरफ्तार कर लिया। 

सीबीएन ने पूछताछ के बाद रविवार को मुख्य सरगना कमल विजवा की निशानदेही पर बिसलवास सोनिगरा स्थित उसके घर से 06 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख 95 हज़ार रुपये नकदी बरामद की। पूर्व में बरामद 890 ग्राम अफीम सहित कुल 07 किलो 410 ग्राम अफीम जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप उर्फ दिनेश विजवा, सुनील विजवा और कमल विजवा भाई-भाई है। आरोपियों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्यवाही की गई है। इस मामले में सीबीएन द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख