लाइव न्यूज़ :

सीबीआई अदालत ने सेन्ट्रल एक्साइज एंड कस्टम के 3 अधिकारियों सहित 8 लोगों को सुनाई जेल की सजा, 16 करोड़ से अधिक के राजस्व नुकसान का मामला

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 1, 2023 16:41 IST

इंदौर में 2003 से 2009 तक पदस्थ निरीक्षक आशुतोष नाथ, मनोज चंद्रवंशी, कृष्णगोपाल शर्मा ने खरगोन में स्थापित मैकाल फाइक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मृगेंद्र जालान, डायरेक्टर दीपक नागर, असिस्टेंट मैनेजर अभिजीत सेन और राजीव दत्ता, ऑफिसर बसंतीलाल श्रीवास्तव के साथ मिलकर शासन को करोड़ों रुपए की राजस्व की हानि पहुंचाई।

Open in App

इंदौरःइंदौर की विशेष सीबीआई अदालत ने 16 करोड़ से अधिक की राजस्व हानि के मामले में सेन्ट्रल एक्साइज एंड कस्टम विभाग के तीन अधिकारियों सहित आठ लोगो को दोषी पाते हुए 4-4साल की सजा और 10-10 हजार रूपए के अर्थदंड से दण्डित किया है। मामला 2००7 से अदालत में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में 2003 से 2009 तक पदस्थ निरीक्षक आशुतोष नाथ, मनोज चंद्रवंशी, कृष्णगोपाल शर्मा ने खरगोन में स्थापित मैकाल फाइक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मृगेंद्र जालान, डायरेक्टर दीपक नागर, असिस्टेंट मैनेजर अभिजीत सेन और राजीव दत्ता, ऑफिसर बसंतीलाल श्रीवास्तव के साथ मिलकर शासन को करोड़ों रुपए की राजस्व की हानि पहुंचाई।

बताया जाता है की कंपनी ने करोड़ों का कॉटन विदेश में निर्यात दर्शाकर कर स्थानीय बाजार में बगैर कर चुकाए बेच दिया। इसकी जानकारी तीनो अधिकारियों को थी।

इन तीनो ने कंपनी से राजस्व वसूलने के बजाए खुद अवैधानिकरूप से लाभ अर्जित किया।अधिकारियों की मिलीभगत से शासन को करीब 16 करोड़ रूपए का राजस्व का नुकसान हुआ।

यह बात जब विभाग के बड़े अधिकारियों तक पहुँची तो उन्होंने अंदरुनी जांच कराई। जांच में यह बात सही पाई गयी। जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया।

सीबीआई ने 03 अक्टूबर 2007 को मामला दर्ज कर 30 नवंबर 2009  को इंदौर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सेन्ट्रल एक्साइज एंड कस्टम के तीनो अधिक आशुतोष नाथ, मनोज चंद्रवंशी और कृष्णगोपाल शर्मा तथा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मृगेंद्र जालान, डायरेक्टर दीपक नागर, असिस्टेंट मैनेजर अभिजीत सेन और राजीव दत्ता, ऑफिसर बसंतीलाल श्रीवास्तव के खिलाफ चालान पेश किया।

सीबीआई की विशेष अदालत ने इन तीनों निरीक्षकों समेत कंपनी के पाँचों  अधिकारियों को दोषी मानते हुए चार-चार वर्ष के कारावास और दस- दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

टॅग्स :इंदौरसीबीआईRevenue DepartmentजेलMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख