लाइव न्यूज़ :

Budhni Assembly Election Result 2023: सीएम चौहान 44995 वोट से आगे, रुझान में भाजपा को 160 सीट पर बढ़त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 12:26 IST

Budhni Assembly Election Result 2023:  रुझान में भाजपा को 160 सीट मिले। मप्र में 230 सीट हैं और बहुमत के लिए 116 सीट की जरूरत है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 44995 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं।भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 3085 मतों से आगे हैं।

Budhni Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 44995 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्तल शर्मा पीछे है। सीएम चौहान को 61569 वोट मिले हैं। रुझान में भाजपा को 160 सीट मिले। मप्र में 230 सीट हैं और बहुमत के लिए 116 सीट की जरूरत है। 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 44995 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 3085 मतों से आगे हैं।

आंकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल 4145 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निवास से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9597 मतों से पीछे हैं। जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह 14695 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

सतना से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार गणेश सिंह 382 से अधिक मतों से आगे हैं। सीधी से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार रीती पाठक 499 मतों से आगे हैं। गाडरवारा से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद उदय प्रताप सिंह आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 8586 मतों से आगे हैं।

दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा 2243 मतों से पीछे हैं। राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 18794 मतों से आगे हैं। लहार से कांग्रेस उम्मीदवार एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1269 मतों से पीछे चल रहे हैं। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख