लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: प्रियंका ने पूछा- 'अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए?'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 8, 2023 16:13 IST

प्रियंका गांधी ने कहा, "अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए। अगर स्कूल गए, तो उसे कांग्रेस ने ही बनवाया होगा। मुझे नहीं मालूम मोदी जी कॉलेज पढ़ने गए या नहीं! लेकिन उनके 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' का सर्टिफिकेट जरूर कांग्रेस के दिए गए कंप्यूटर पर छपा होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला पूछा- 'अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए?प्रियंका ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया

2023 MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। लेकिन अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो पीएम मोदी खुद स्कूल कैसे पढ़ने गए। 

 प्रियंका गांधी ने कहा, "BJP कहती है- 70 साल में क्या हुआ? अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए। अगर स्कूल गए, तो उसे कांग्रेस ने ही बनवाया होगा। मुझे नहीं मालूम मोदी जी कॉलेज पढ़ने गए या नहीं! लेकिन उनके 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' का सर्टिफिकेट जरूर कांग्रेस के दिए गए कंप्यूटर पर छपा होगा।"

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश की मेरी बहनें आप सावधान रहें। जिस शिवराज सरकार ने 18 साल में आपके लिए कुछ नहीं किया, वो अब चुनाव से पहले खाता खुलवा रही है। आप छत्तीसगढ़ को देखिए, वहां लोग खुश हैं, किसान मुस्कुरा रहे हैं। आपको भी एक ऐसी सरकार चाहिए जो सचमुच आपके लिए काम करे।"

प्रियंका ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी जी ने सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप दिया है। सरकारी नौकरियां खत्म हो रही हैं। इसलिए आज जनता परेशान है, सरकारी कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन मांग रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कहती है- पेंशन देने में बहुत खर्च होगा। ऐसा है तो आपने सरकारी कंपनियां अपने दोस्तों को क्यों दे दी? सब प्राइवेट क्यों कर दिया?" 

प्रियंका ने कहा, "छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या थी। जिसको लेकर कांग्रेस सरकार ने कुल 10 हजार गौठान बनाए। इन गौठानों से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। आवारा पशु पालने वालों से सरकार ने गोबर खरीदना शुरू कर दिया है, ऐसे में आवारा पशुओं से लोग कमाने लगे हैं। इस योजना से आवारा पशुओं की समस्या भी हल हो गई और महिलाओं को रोजगार भी मिल गया।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023प्रियंका गांधीकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख