लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "मध्य प्रदेश की सियासत में शिवराज धोनी हैं और कैलाश विजयवर्गीय हार्दिक पंड्या", राजनाथ सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2023 11:00 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की हैइसके अलावा उन्होंने सूबे के फायरब्रांड भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की तुलना हार्दिक पंड्या से कीमध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर का

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए इंदौर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की।

इतना ही नहीं रक्षामंत्री सिंह ने सूबे के फायरब्रांड भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की तुलना भी टीम इंडिया के मौजूदा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या से करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार राजनाथ सिंह ने इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी से की तरह है और कैलाश विजयवर्गीय हार्दिक पंड्या जैसे हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने शिवराज सिंह को 'धोनी' इसलिए कहा क्योंकि वो जानते हैं कि शानदार अंत के बाद कैसे जीतना है। लेकिन अगर शिवराज धोनी हैं, तो कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश की सियासत के हार्दिक पंड्या हैं।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "यह गौर करने की बात है कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले मध्य प्रदेश एक "बीमारू राज्य" था। भाजपा ने पिछले दो दशकों से मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है। हमने जितने लंबे समय तक शासन किया है, कोई और नहीं कर सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि 17-18 साल पहले मध्य प्रदेश को 'बीमारू राज्य' कहा जाता था और इसे 'बीमारू' राज्य से बाहर निकालने का काम भाजपा और शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने ही किया है।"

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत 8 लाख में से 2 लाख घर वापस करने के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की जमकर आलोचना की।

उन्होंने भाजपा को फिर से सूबे में चुने जाने के महत्व पर कहा, "मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। मेरा मानना ​​है कि अगर मध्य प्रदेश भारत का दिल है तो इंदौर उस दिल की धड़कन है और अगर कोई इस इंदौर की धड़कन है, तो वह कैलाश विजयवर्गीय हैं।”

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023राजनाथ सिंहशिवराज सिंह चौहानकैलाश विजयवर्गीयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख