लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 13 साल की छात्रा ने रचा इतिहास, 10वीं के बाद सीधे पास की 12वीं

By भाषा | Updated: July 28, 2020 16:14 IST

तनिष्का महज 13 साल की है और इतनी कम उम्र में 10वीं के बाद सीधे 12वीं पास करने वाली वह सूबे की संभवत: पहली छात्रा है। हालांकि, स्वाध्यायी छात्रा के रूप में 10वीं के बाद सीधे 12वीं की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति के लिये उसके परिवार को सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देतनिष्का महज 13 साल की है और इतनी कम उम्र में 10वीं के बाद सीधे 12वीं पास करने वाली वह सूबे की संभवत: पहली छात्रा है। हालांकि, स्वाध्यायी छात्रा के रूप में 10वीं के बाद सीधे 12वीं की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति के लिये उसके परिवार को सरकारी दफ्तरों कसोमवार को कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें तनिष्का ने वाणिज्य संकाय में 62.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली तनिष्का सुजीत (13) ने शिक्षा जगत में नया कीर्तिमान कायम किया है। विलक्षण प्रतिभा की धनी लड़की ने आम विद्यार्थियों की तरह स्कूल जाने के बजाय स्वाध्यायी छात्रा के रूप में अपने घर में ही पढ़ाई करते हुए 10वीं के बाद सीधे 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सोमवार को कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें तनिष्का ने वाणिज्य संकाय में 62.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

होनहार छात्रा ने अंग्रेजी (विशेष) और हिन्दी (सामान्य) में विशेष योग्यता भी हासिल की है। छात्रा की इस कामयाबी में उसके शिक्षक माता-पिता अनुभा चंद्रन और सुजीत चंद्रन का बड़ा हाथ रहा है। लेकिन उसकी खुशी में शरीक होने के लिये उसके पिता सुजीत अब इस दुनिया में नहीं हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उनकी दो जुलाई को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

तनिष्का महज 13 साल की है और इतनी कम उम्र में 10वीं के बाद सीधे 12वीं पास करने वाली वह सूबे की संभवत: पहली छात्रा है। हालांकि, स्वाध्यायी छात्रा के रूप में 10वीं के बाद सीधे 12वीं की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति के लिये उसके परिवार को सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़े। तनिष्का की माता अनुभा ने मंगलवार को बताया, "हम भोपाल जाकर सरकारी अफसरों से कई बार मिले और नियम शिथिल करते हुए तनिष्का को 10वीं के बाद सीधे 12वीं की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति देने के लिये बड़ी मुश्किल से राजी किया।"

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आम बच्चों की तरह केजी-1 और केजी-2 में नहीं पढ़ी है। उसकी विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए शहर के एक निजी विद्यालय ने उसे केवल तीन साल की उम्र में सीधे कक्षा-1 में दाखिल किया था। अनुभा ने बताया, "मेरी बेटी वर्ष 2015 से होम स्कूलिंग (स्वाध्यायी छात्रा के रूप में घर में पढ़ाई) कर रही है। अगर सही तरीके से पढ़ाया जाये, तो कोई भी बच्चा स्कूल के मुकाबले घर में बेहतर ज्ञान हासिल कर सकता है और खेल-कूद का मजा लेते हुए कई अतिरिक्त कौशल भी सीख सकता है। मेरे दिवंगत पति का भी यही सोचना था।"

इस बीच, अपने अकादमिक कीर्तिमान से उत्साहित तनिष्का ने बताया, "मैं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी बनना चाहती हूं। इसके साथ ही नृत्य में पीएचडी करना चाहती हूं।" छात्रा ने बताया कि वह मलयालम और उर्दू सरीखी भारतीय भाषाओं के साथ अमेरिकी और ब्रितानी लहजे में अंग्रेजी बोलना भी सीख रही है। तनिष्का ने अगला अकादमिक लक्ष्य भी तय कर लिया है। छात्रा ने कहा, "अब मैं सीधे बी. कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठना चाहती हूं।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख