लाइव न्यूज़ :

PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steelers: हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को दी 30-27 से मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 19, 2019 20:30 IST

PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steelers: मैच के ढाई मिनट में ही डू ऑर डाई रेड आई, जिसमें अर्जुन डेसवाल ने 2 अंक निकाल, मुंबई को लीड में ला दिया।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (19 अगस्त) को यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच सीजन का 49वां मैच चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा ने 30-27 से जीत दर्ज की।

मैच के ढाई मिनट में ही डू ऑर डाई रेड आई, जिसमें अर्जुन डेसवाल ने 2 अंक निकाल, मुंबई को लीड में ला दिया। 17वें मिनट मुंबई को ऑलआउट कर हरियाणा ने मजबूत लीड बना ली। पहले हाफ की समाप्ति हरियाणा ने 16-8 की दोगुनी लीड के साथ की।

दूसरे हाफ के पहले 10 मिनट में मुंबई की टीम हरियाणा को ऑलआउट करने की कगार पर आ चुका था, लेकिन लगातार मौके मिलने के बावजूद मुंबई चूकता रहा। हालांकि 35वें मिनट आखिरकार हरियाणा को ऑलआउट का सामना करना ही पड़ गया, लेकिन टीम ने अपनी लीड को गंवाया नहीं और जीत हासिल की।

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

19 Aug, 19 08:28 PM

हरियाणा ने जीता मैच

हरियाणा ने ये मुकाबला 30-27 से अपने नाम कर लिया है।

19 Aug, 19 08:18 PM

हरियाणा ऑलआउट

मैच के 35वें मिनट हरियाणा ऑलआउट। यहां से हरियाणा के पास 3 अंक की ही लीड शेष रह गई है। हरियाणा 26, मुंबई 23

19 Aug, 19 08:14 PM

कितने जीते मैच

मुंबई ने अब तक 8 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं हरियाणा 8 में से 4 मुकाबले गंवा चुका है। हरियाणा इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा।

19 Aug, 19 08:09 PM

चांद सिंह का सुपर टैकल

मैच के 31वें मिनट हरियाणा के चांद सिंह ने सुपर टैकल किया। इसी के साथ हरियाणा 6 अंक की लीड बना चुका है। हरियाणा 23, मुंबई 17

19 Aug, 19 08:01 PM

दूसरा हाफ शुरू

दूसरे हाफ के शुरुआती 4 मिनट में मुंबई ने 7 अंकों की लीड बना रखी है। हरियाणा 18, मुंबई 11

19 Aug, 19 07:50 PM

पहला हाफ समाप्त

हरियाणा कल की हार को भूल आज के मैच के पहले हाफ में 16-8 की लीड बना चुका है।

19 Aug, 19 07:47 PM

मुंबई ऑलआउट

मैच के 17वें मिनट यू मुंबा को ऑलआउट का सामना करना पड़ा है। यहां से हरियाणा ने मजबूत लीड बना ली। मुंबई 8, हरियाणा 13

19 Aug, 19 07:41 PM

11 मिनट समाप्त

11 मिनट में हरियाणा ने वापसी करते हुए 1 अंक की लीड बना ली है। रोहित बालियान का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा है। मुंबई 6, हरियाणा 7

19 Aug, 19 07:33 PM

अर्जुन की शानदार रेड

मैच के ढाई मिनट में ही डू ऑर डाई रेड आई, जिसमें अर्जुन डेसवाल ने 2 अंक निकाल, मुंबई को लीड में ला दिया। मुंबई 3, हरियाणा 1

19 Aug, 19 07:31 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। हरियाणा ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले रेड के लिए आमंत्रित किया। अपनी पहली ही रेड में विकास खंडोला आउट। मुंबई 1, हरियाणा 0

19 Aug, 19 07:17 PM

इन पर निगाहें

मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह रेडिंग में 35, जबकि सुरेंद्र सिंह (24) और फजल अत्राचली (20) बतौर डिफेंडर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं हरियाणा की ओर से विकास खंडोला, नवीन और सुनील बेहतरीन फॉर्म में हैं।

19 Aug, 19 07:00 PM

हरियाणा स्टीलर्स

हरियाणा की टीम में बतौर रेडर आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला और विनय, जबकि बतौर डिफेंडर रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह और कुलदीप सिंह हैं। वहीं टिन पोंचो ऑलराउंडर की भूमिका में हैं।

19 Aug, 19 06:44 PM

यू मंबा

मुंबई की टीम में अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान और विनोद कुमार बतौर रेडर, जबकि डिफेंडर्स में राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं ऑलराउंडर में अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान और संदीप नरवाल का नाम शुमार है।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीयू मुंबाहरियाणा स्टीलर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया