लाइव न्यूज़ :

UPSC NDA Exam 2020: 12 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, आज से शुरू हुए आवेदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 17:57 IST

UPSC NDA Exam 2020 Job Notification Released: UPSC ने NDA और नेवल एकेडमी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती 2020 में 418 पदों के लिए परीक्षा होगी। UPSC NDA NA परीक्षा के जरिए आप आर्मी, एयर फोर्स और नेवी में करियर बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंयूपीएससी एनडीए एनए भर्ती 2020 में 418 पदों के लिए परीक्षा होगी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा (NA) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तारीख 28 जनवरी 2020 है।

यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती 2020 में 418 पदों के लिए परीक्षा होगी। इसमें 370 वेकेंसी एनडीए और 28 वेकेंसी नेवेल एकेडमी के लिए है। UPSC NDA NA परीक्षा के जरिए आप आर्मी, एयर फोर्स और नेवी में करियर बना सकते हैं। बता दें कि देश में यूपीएससी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा

यूपीएससी परीक्षा के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता

आर्मी के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही एयर फोर्स और नेवल विंग के लिए फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास चाहिए।

चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार आगे के शेड्यूल के लिए इन वेबसाइट पर नजर रखें। - 

www.joinindianarmy.nic.inwww.joinindiannavy.gov.inwww.careerindianairforce.cdac.in

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ