लाइव न्यूज़ :

UP PCS-2020 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख इसी हफ्ते, बस तीन दिन बाकी, ऐसे करें अप्लाई

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2020 11:24 IST

UPPSC: सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस - PCS) परीक्षा-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ- ACF )/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ - RFO) परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जून है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जून हैऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेनद, ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 तारीख है

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस - PCS) परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ- ACF )/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ - RFO) परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख इसी हफ्ते खत्म होने जा रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 जून है और ऐसे में इच्छुक लोगों को इस तारीख तक आवेदन कर देना होगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून है। 

यह भर्ती 200 पदों पर की जानी है। जारी शेड्यूल के अनुसार पीसीएस व एसीएफ-आरएफओ 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 21 जून को होनी है। इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस - PCS) परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ- ACF )/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ - RFO) परीक्षा 2020 की घोषणा अप्रैल में की गई थी। 

क्या है आवेदन की शर्तें और कैसे करें अप्लाई

जारी शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये है। दिव्यांगों के लिए आवेदन फीस 25 रुपये है। वहीं सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ