लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Police Recruitment 2020: राजस्थान पुलिस ने 8वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सेलेक्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2020 09:50 IST

राजस्थान पुलिस ने 8वीं पास के लिए वैकेंसी निकाली है। राजस्थान पुलिस ने लॉकडाउन के बीच 2500 पदों पर होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 जून से लेकर 9 जूलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान राजस्थान पुलिस ने 2500 पदों पर होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैंइस वैकेंसी के लिए 8वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं

Rajasthan Police Recruitment 2020: राजस्थान पुलिस ने लॉकडाउन के बीच 2500 पदों पर होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 जून से लेकर 9 जूलाई तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए 8वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों के लिए राजस्थान पुलिस ने पहले 4 मार्च को भर्ती निकाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तारीख को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया था। फिलहाल, अब एक बार फिर राजस्थान पुलिस ने अधिसूचना जारी कर भर्ती शुरू कर दी है। अधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पदों का विवरण

होमगार्ड: 2500 पद

आवेदन प्रक्रिया

नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://home.rajasthan.gov.in/ पर जाकर 10 जून से 9 जूलाई, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। 

आवेदन फीस

जनरल और ओबीसी कैटेगरी में आने वाले आवेदकों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 200 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ईडब्लूएस और एमबीसी वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को 175 रुपए का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा

होमगार्ड के 2500 पदों पर अप्लाई करने वाले आवेदकों की आयु सीमा राजस्थान होमगार्ड्स नियम- 1962 के नियम 9 के अनुसार 1/04/2020 को 18 साल से कम और 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी आवेदन का जन्म 1/04/2020 के बाद 02/04/1985 के पहले का न हो।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीवारों को चयन के दौरान किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का सेलेक्शन केवल फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। फिजिकल टेस्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें।

वेतनमान

राजस्थान होम गार्ड भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को रोजाना 693 रुपए वेतन दिया जाएगा। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीराजस्थानराजस्थान पुलिसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ