लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा सरकार ने कहा- हमने दीं 13 लाख से अधिक जॉब्स, अब इन हजारों पद पर करेंगे भर्तियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2018 19:28 IST

राजस्थान सरकार ने आरपीएससी, विभिन्न विभागों और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से एक लाख 69 हजार 734 लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान की है।

Open in App

राजस्थान सरकार ने मंगलवार (6 फरवरी) को विधानसभा में बताया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में 13 लाख 28 हजार 762 लोगों को नौकरियां दी हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने आरपीएससी, विभिन्न विभागों और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से एक लाख 69 हजार 734 लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। राज्य सरकार इस साल के आखिरी तक प्रक्रियाधीन 95 हजार 667 नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में आरपीएससी में विभिन्न विभागों की एक लाख 875 भर्तियां लम्बित हैं, जिन्हें इस साल पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में लम्बित 7 भर्तियों को भी जुलाई महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। 

मंत्री कटारिया ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा में 9 हजार 55 पदों पर भर्तियां फरवरी महीने तक पूर्ण कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा में 28 सौ पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है और चयन बोर्ड को भिजवाई जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत अब तक 9 लाख 94 हजार 520 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 6 लाख 39 हजार लोग स्वरोजगार के तहत आजीविका प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1 लाख 99 हजार 870 बच्चों को ऋण स्वीकृत किया गया है। 

मंत्री कटारिया ने बताया कि उद्यमिता और रोजगार मेलों से एक लाख 8 हजार 36 बच्चों को, ई-मित्र के माध्यम से एक लाख 250 लोगों को एवं रोजगार सृजन निवेश प्रोत्साहन द्वारा 67 हजार 490 लोगों ने रोजगार प्राप्त किया है। सेना भर्ती के माध्यम से 11 हजार 31 लोगों को नौकरियां मिली हैं। नये पद विज्ञापित किए जाने का भी सदन में आश्वासन दिया।

टॅग्स :राजस्थान सरकारनौकरीवसुंधरा राजेराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप