लाइव न्यूज़ :

NHM Rajasthan Bharti 2020: सीएचओ के पदों पर आवेदन करने की आज है आखिरी तारीख 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2020 10:51 IST

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 तक की जाएगी। सैलरी 25 हजार रुपये प्रति माह होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 6 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इन पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इससे पहले विभाग की ओर से 16 सितंबर अंतिम तारीख रखी गई थी।

जयपुर: राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 6 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। हालांकि इन पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इससे पहले विभाग की ओर से 16 सितंबर अंतिम तारीख रखी गई थी, जिसे बाद में दिया गया था। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

सीएचओ पद (NHM Rajasthan Bharti 2020) के लिए 6310 भर्तियां निकाली गई है। जिसमें से टीएसपी पद  के लिए 1041 वैकेंसी है और नॉन टीएसपी पद के लिए 5269 वैकेंसी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2020 से शुरू हुई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप sso.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। इन वैकेंसी के लिए ज्यादा जानकारी के लिए आप www.rajswasthya.nic.in पर देख सकते हैं। 

आवेदन शुल्कः सामान्य, ओबीसी / एमबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। जबकि ओबीसी / एमबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी, एसटी के लिए 300 रुपये और दिव्यांगों के लिए 200 रुपये है।

उम्र और पे स्केलः आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 तक की जाएगी। सैलरी 25 हजार रुपये प्रति माह होगी। 

शैक्षणिक योग्यताएंः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी की की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जीएनएम (GNM) या बीएएमएस (BAMS) किए वाले लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीराजस्थान सरकारनौकरीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ