लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक मंत्रालय 15 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगा

By भाषा | Updated: May 12, 2018 12:15 IST

नकवी ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शेख सलमान, मोहम्मद नूह सिद्दीकी, सैयद अली अब्बास, जुनैद अहमद, मोहम्मद नदीम, फुरकान अख्तर, फजीजुल हसन को सम्मानित किया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मई: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंत्रालय वर्ष 2018 में अल्पसंख्यक समुदायों के 15 हजार से अधिक लड़के-लड़कियों को यूपीएससी और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये मदद मुहैया कराएगा। नकवी ने सिविल सेवा 2017 में अल्पसंख्यक मंत्रालय की फ्री-कोचिंग प्राप्त कर सफल अभ्यर्थीयों को शुक्रवार को सम्मानित किया।

इस मौके पर नकवी ने संवाददाताओं से कहा, " अल्पसंख्यक मंत्रालय प्रतिभाओं के "प्रोत्साहन, प्रमोशन एवं प्रोग्रेस" के लिए बड़े पैमाने पर पुख्ता प्रयास कर रहा है ताकि कोई भी प्रतिभाशाली युवा सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, अन्य प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग आदि परीक्षाओं में पास हो कर बेहतर नौकरी प्राप्त करने से वंचित ना रह सके।"

उन्होंने कहा, 'अल्पसंख्यक मंत्रालय विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिल कर प्रतिभावान युवाओं को सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, अन्य प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग आदि के लिए बड़े पैमाने पर फ्री-कोचिंग मुहैया करा रहा है। इस वर्ष भी देश भर से 15 हजार से ज्यादा युवाओं को फ्री-कोचिंग दी जाएगी।"

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की बिना भेदभाव के "सम्मान के साथ सशक्तिकरण" की नीति का नतीजा है कि सिविल सर्विस में आजादी के बाद इस वर्ष सर्वाधिक अल्पसंख्यक समाज के 131 युवा चुने गए हैं, जिनमे 51 मुस्लिम समाज से हैं।'

नकवी ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शेख सलमान, मोहम्मद नूह सिद्दीकी, सैयद अली अब्बास, जुनैद अहमद, मोहम्मद नदीम, फुरकान अख्तर, फजीजुल हसन को सम्मानित किया।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ