लाइव न्यूज़ :

खोज रहे हैं नौकरी..अगले 3 महीने तक कम ही है उम्मीद

By भाषा | Updated: September 10, 2019 15:28 IST

नयी नौकरियों की योजना के बारे में अपेक्षाकृत हल्के आंकड़ों के बावजूद अगले तीन महीनों के दौरान नयी नौकरियों के सृजन को लेकर भारत दुनिया में चौथे नंबर पर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में 26 प्रतिशत नियोक्ताओं ने अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में नये लोगों को नौकरी देने की अपनी योजना के बारे में बताया। चीन के उद्योग मालिकों ने आने वाली तिमाही में नये रोजगार को लेकर सतर्क रुख अपनाने की बात कही।

देश- दुनिया में आर्थिक सुस्ती के बीच भारत में आने वाली तीसरी तिमाही के दौरान 19 प्रतिशत नियोक्ता ही नये लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहे हैं जबकि 52 प्रतिशत नियोक्ताओं को अपने कार्यबल में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। एक वैश्विक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है। 

वैश्विक संस्था मैनपावर ग्रुप एम्पलायमेंट आउटलुक का यह अध्ययन मंगलवार को जारी किया गया। इस अध्ययन में देशभर में 5,131 नियोक्ताओं से अक्टूबर- दिसंबर की तीसरी तिमाही के दौरान आर्थिक परिवेश और नयी नौकरियों की संभावना को लेकर बातचीत की गई। बातचीत के दौरान केवल 19 प्रतिशत नियोक्ताओं ने ही कहा कि उन्हें अपने कार्यबल में वृद्धि की उम्मीद है जबकि 52 प्रतिशत ने कहा कि उनके कर्मचारियों की संख्या में किसी तरह का बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। 

इसके अलावा 28 प्रतिशत ऐसे नियोक्ता भी थे जिन्होंने कहा कि मौजूदा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं। नयी नौकरियों की योजना के बारे में अपेक्षाकृत हल्के आंकड़ों के बावजूद अगले तीन महीनों के दौरान नयी नौकरियों के सृजन को लेकर भारत दुनिया में चौथे नंबर पर रहा है। अगली तिमाही में नयी नौकरियों की योजना के मामले में जापान पहले, ताइवान दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर रहा जबकि भारत का स्थान चौथा रहा है। 

जापान में 26 प्रतिशत नियोक्ताओं ने अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में नये लोगों को नौकरी देने की अपनी योजना के बारे में बताया। इसके बाद ताइवान में 21 प्रतिशत, अमेरिका में 20 प्रतिशत ने कहा कि उनकी अगली तिमाही के दौरान नये लोगों को नौकरी पर रखने की योजना है। मैनपॉवर समूह के चेयरमैन एवं सीईओ जोनास प्राइसिंग ने कहा, ‘‘दुनियाभर के देशों में नई नौकरियों को लेकर योजना में अलग अलग रुझान दिखाई दिए हैं। कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में स्थिति अच्छी रही है जबकि ब्रेक्जिट और शुल्कों को लेकर चल रही खींचतान से अन्य देशों में नई नौकरियों को लेकर मंशा कुछ कमजोर दिखाई देती है।’’ 

मैनपॉवर ने दुनियाभर में 44 देशों में 59,000 नियोक्ताओं के साथ बातचीत की है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आने वाले तीन महीनों के दौरान 43- 44 देशों में नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे पिछली तिमाही की यदि बात की जाये तो तब 44 देशों और प्रदेशों में से 15 देशों के नियोक्ताओं ने नई नौकरियों के बारे में मजबूत योजना का खुलासा किया था। जबकि 23 देशों के नियोक्ताओं ने कमजोर रोजगार सृजन की बात कही थी। 

चीन के उद्योग मालिकों ने आने वाली तिमाही में नये रोजगार को लेकर सतर्क रुख अपनाने की बात कही। चीन के केवल चार प्रतिशत नियोक्ताओं ने ही रोजगार बढ़ने की बात कही है। पिछले दो साल में यह चीन के मामले में सबसे कमजोर परिदृश्य रहा है।

टॅग्स :नौकरीकरियर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम