लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे में 3800 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2018 14:51 IST

रेलवे में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं उनके लिए 22 जनवरी 2018 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

Open in App

भारतीय रेलवे में नौकरी करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे के अलग-अलग जोन ने  3800 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। नॉर्थन रेलवे ने तकनीकी कर्मचारियों के 3162 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी तक किए जाएंगे और अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 15 से 28 फरवरी के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है। भर्ती से पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच भी की जाएगी। 

वेस्ट रेलवे ने भर्तियां निकालकर ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वेस्ट रेलवे ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं उनके लिए 22 जनवरी 2018 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। वेस्ट रेलवे ने ग्रुप सी के दो पदों पर और ग्रुप डी के लिए छह पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की योग्यता 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होनी चाहिए। आवेदन के लिए 500 रुपए का शुल्क रखा गया है।

मध्य रेलवे ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 775 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन करना पड़ेगा और आवेदन करने की अंतिम तारीख पांच जनवरी है। जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें वाणिज्यिक क्लर्क, टिकट कलेक्टर, जेई, तकनीशियन सहित कई अन्य पद भी शामिल हैं।

योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर लॉगइन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ