लाइव न्यूज़ :

ISRO में निकली नौकरियां, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग वालों तक के लिए वैकेंसी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2020 09:57 IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान विभाग (ISRO) ने अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (SAC) में निकली वैकेंसी पर आवेदन मंगाए हैं। 1 मई तक इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन भर्तियों के लिए 10वीं पास से लेकर डिग्री होल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता व शर्तें रखी गई हैं।

बंगलुरु: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप की वजह से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान विभाग (ISRO) ने अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (SAC) पर मंगाए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2020 हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अब 1 मई तक साइंटिस्ट/इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन आदि के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें की ISRO ने 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग वालों तक के लिए वैकेंसी निकाली हैं। ऐसे में इन पदों पर अलग-अलग योग्यता के अनुसार, भर्ती की जाएगी। 

10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

ISRO द्वारा जारी किए गये नोटिफिकेशन में बताया गया है की उम्मीदवार किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं। अगर इच्छुक उम्मीदवार अगर साइंटिस्ट/इंजीनियर के पद के लिए आवेदन कर रहा है तो उसके पास इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री का होना जरुरी है। ऐसे ही टेक्नीशियन व ड्राफ्टमैन के पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा उनके पास संबंधित विषय में ITI सर्टिफिकेट का होना भी अनिवार्य है। साथ ही, टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

पदों का विवरण

साइंटिस्ट/इंजीनियर-21

टेक्निकल असिस्टेंट- 06

टेक्नीशियन- 25

ड्राफ्टमैन- 03

योग्यता

सभी पदों पर अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों के वेतम उनके पदों के अनुसार ही निर्धारित किए जाएंगे। मगर पद कोड 1- स्तर 11 के लिए चयनित हुए उम्मीदरों को 2,08,700 रुपए तक की सैलरी मिल सकती है। यह इस पद के लिए अधिकतम सैलरी है, जबकि इसकी शुरुआत 67,700 रुपए से होगी।

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :इसरोनौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ