लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरियों में गरीब सवर्णों को उम्र में मिल सकती है छूट, कट ऑफ में रियायत पर भी होगा विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 09:18 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि विभिन्न माध्यमों से और कई लोगों के जरिये पत्र मिल है जिसमें ईडब्ल्यूएस यानी सामान्य वर्ग के गरीबों को सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में छूट देने की मांग की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी नौकरियों में ओबीसी उम्मीदवार को उम्र में तीन साल की छूट मिलती है. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलती है.

सामान्य वर्ग के गरीबों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र सीमा में छूट देने को लेकर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को इस बारे में पत्र लिख कर अनुरोध किया है. 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि विभिन्न माध्यमों से और कई लोगों के जरिये पत्र मिल है जिसमें ईडब्ल्यूएस यानी सामान्य वर्ग के गरीबों को सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में छूट देने की मांग की गई है. वहीं, मंत्री ने पत्र में संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी करने का आग्रह किया है. 

फिलहाल, सरकारी नौकरियों में ओबीसी उम्मीदवार को उम्र में तीन साल और अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलती है. 

मार्क्स में भी छूट पर  विचार संभव 

सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग(ओबीसी और एससी-एसटी) को कट ऑफ में भी कुछ रियायत दी जाती है. लेकिन सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए फिलहाल ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है.

थावरचंद गहलोत ने अपने पत्र में फिलहाल उम्र में छूट देने का ही मामला उठाया है लेकिन कार्मिक मंत्रालय अंकों में भी राहत देने पर विचार कर सकता है. 

विश्वविद्यालयों में सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए सीटों के आरक्षित करने की अधिसूचना मानव विकास मंत्रालय पहले ही जारी कर चुका है. 

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ